Press "Enter" to skip to content

अच्छी खबर: 4 माह में मिला बेहतरीन इलाज, अबकार्तिक हैं नॉर्मल / Shivpuri News

शिवपुरी: कार्तिक (2) पुत्र छोटू‎ आदिवासी निवासी मारोरा अहीर‎ तहसील पोहरी को चार माह पहले 18‎ अप्रैल को एनआरसी में भर्ती कराया‎ गया था। उस वक्त कार्तिक का वजन‎ 4.700 किलो ग्राम था। दरअसल‎ माता-पिता मजदूर के लिए पलायन‎ कर गए और दो महीने बाद मां‎ रामवती और पिता छोटू आदिवासी‎ कार्तिक को लेकर ननिहाल शिवपुरी‎ के जमोनिया गांव लेकर पहुंचे।‎

सुपोषण सखी और कार्यकर्ता ने‎ भ्रमण के वक्त कार्तिक की हालत‎ देखी और मां रामवती को एनआरसी‎ में भर्ती कराने के लिए समझाया।‎ शक्तिशाली महिला संगठन काफी‎ समझाने पर माता-पिता मान गए।‎ एनआरसी में भर्ती रखकर इलाज व‎ पोषण आहार मिला। चार महीने तक‎ देखरेख में चले इलाज और मिले‎ पोषण के बाद कार्तिक का वजन‎ बढ़कर 9.400 किलो ग्राम हो गया‎ है। अब उसे शुक्रवार को गांव भेजा‎ गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!