शिवपुरी: खबर जिला कलेक्ट्रेट से है यहां ग्राम व पंचायत इंदार के समस्त लोगों को कंट्रोल उचित मूल्य की दुकान से राशन संचालक द्वारा नहीं दिया गया है कुछ लोगों को जून माह में नहीं मिला जबकि जून का राशन आदिवासी एवं हरिजन लोगो को ही मिला है और समस्त ग्राम वासियों को नहीं मिला जुलाई और अगस्त माह का राशन समस्त ग्रामवासियों में से किसी को भी राशन नहीं दिया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि सेल्समेन आदिवासी बस्ती में घर-घर जाकर मशीन पर अंगूठा लगवा रहा था। जबकि उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा था। तब प्रतिनिधि रामसेवक परिहार मौके पर पहुंचे और देवेन्द्र से कहा इन लोगों के घर पर जाकर अंगूठा क्यों लगवा रहे हो और इनको राशन क्यों नहीं दे रहे हो और इसकी एक विडियो भी है जिसमें ये सिर्फ अंगूठा लगवाता है राशन नहीं देता है। अपर कलेक्टर नीतू माथुर ने सभी को आश्वासन दिया है कि जांच करा कर जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी






Be First to Comment