शिवपुरी: खबर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाली नवाब साहब रोड से हैं. कल शाम रात के साढ़े सात बजे के आसपास युवक अपने मोबाइल से बात करते हुए अपनी दुकान से घर जा रहा था तभी पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए ओर युवक का मोबाइल छीनकर भाग खड़े हुए
जानकारी के अनुसार प्रशांत वर्मा पुत्र अशोक वर्मा निवासी नवाब साहब रोड अपनी दुकान न्यू मुस्कान इलेक्ट्रिकल से अपने घर जा रहा था तभी बाइक से दो युवक आए और प्रशांत अपने मोबाइल से बात करते हुए जा रहा था तभी बाइक पर बैठे एक युवक ने प्रशांत का मोबाइल छीन लिया और लेकर रफूचक्कर हो गए. प्रशांत जब तक कुछ समझ पाता तब तक दोनों युवक मोबाइल लेकर फुर्ररर हो चुके थे. वहीं युवक ने अपनी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई हैं.






Be First to Comment