शिवपुरी: खबर नरवर थाना क्षेत्र से आ रही है यहां बड़े भाई के साले के साथ ससुराल जा रहे युवक की बाइक फिसल गई। घटना में 2 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार बंटी पुत्र पप्पू आदिवासी निवासी गडीबरोद 22 वर्ष वाह अनिल आदिवासी पुत्र विनोद 25 वर्ष अपने बड़े भाई की बाइक से ससुराल जा रहे थे तभी रास्ता खराब होने के कारण बाइक फिसल गई और बाइक पर सवार दोनों युवक जमीन पर गिरकर घायल हो गए। घटना में बंटी आदिवासी को गंभीर चोट आई हैं जबकि अनिल आदिवासी मामूली रूप से घायल हुआ है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






Be First to Comment