Press "Enter" to skip to content

संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत परिजनों ने लगाया ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: एक संदिग्ध मामला भौती थाना अंतर्गत महोबा से आ रहा है। जहां पर एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई हैं। जानकारी के अनुसार महोबा निवासी 36 वर्षीय शकुंतला पत्नी सुरेश जाटव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जबकि शकुंतला के पिता का आरोप है कि शकुंतला के ससुराल वाले लंबे समय से शकुंतला के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करते आ रहे थे पिछले दो-तीन दिन पूर्व भी शकुंतला के साथ मारपीट की गई थी जिसकी जानकारी शकुंतला ने खुद फोन लगाकर अपने बेटे अतुल को दी थी। शकुंतला के पति के अनुसार शकुंतला घर में रस्सी के बने फंदे पर लटकी हुई थी। जिसको मेरे एवं गांव के कुछ लोगों द्वारा उतारा गया है। घटना को देखते हुए मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है। क्योंकि मृतका के शरीर पर अनेकों जगह चोटों के निशान हैं जिससे प्रतीत हो रहा है कि महिला के साथ मारपीट की गई है। फिलहाल पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराने के बाद मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है पीएम रिपोर्ट आने के बाद विवेचना मैं खुलासा हो सकेगा की मृत्यु फांसी लगाने से हुई है या फिर मृतका को मारकर फांसी पर लटकाया गया है। या फिर महिला को इतना प्रताड़ित किया गया है कि उसने मजबूर होकर फांसी लगा ली।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!