शिवपुरी । शहर के जल मंदिर स्थित नाले के पास सूने घर अज्ञात बदमाश ने ताला तोड़ दिया। चोर घर से 10 हजार रु. कैश व जेवर चुराकर ले गए हैं। मामले की कोतवाली थाने में शिकायत की है। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक शशि अग्रवाल पत्नी स्व. वीरेंद्र अग्रवाल के सूने मकान का 15 अगस्त की दोपहर अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़ दिया।
शशि अग्रवाल का कहना है कि उसका बेटा बाहर रहता है। त्यौहार के चलते बेटी के यहां चली गई। 15 अगस्त को घर लौटी तो ताला टूटा मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अंदर अलमारी देखी तो उसका भी लॉक टूटा था। अज्ञात बदमाश 10 हजार रुपए कैश, चांदी की पायलें और सोने की अंगूठी चुराकर ले गया है।






Be First to Comment