Press "Enter" to skip to content

अमोला घाटी में विचरण करते हुआ देखा गया तेंदुआ, राहगीरों ने कैमरे में किया कैद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा अनुविभाग अंतर्गत अमोला घाटी के पास मंगलवार की शाम जंगल में घूमता हुआ एक तेंदुआ वहां से निकल रह कोर्ट में काम करने वाले स्टेनो के कैमरे में कैद हो गया। शिवपुरी निवासी रविन्द्र रजक करैरा कोर्ट में स्टेनो के पद पर कार्यरत है। वह अपनी कार से मंगलवार की शाम करीब 6 बजे वापस करैरा से शिवपुरी जा रहे थे। इसी दौरान अमोला घाटी के पास उनको एक तेंदुआ दिखाई दिया। रविन्द्र ने अपने मोबाइल में तेंदुए की तस्वीर को कैद कर लिया। यहां बता दें कि माधव नेशनल पार्क में आधा सैकड़ा से अधिक तेंदुए है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!