Press "Enter" to skip to content

नवविवाहिता की हत्या के मामले में पति पर दर्ज हुआ मामला / Shivpuri News

-कुएं में मिली थी मृतिका की लाश

शिवपुरी ब्यूरो। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में दो दिन पहले जिस नवविवाहिता नेहा लोधी पत्नी अशोक लोधी की कुएं में लाश मिली थी। उसमें पुलिस ने मृतिका के पति अशोक लोधी पर दहेज हत्या और दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पति के विरूद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका नेहा लोधी की डेढ़-दो साल पहले अशोक लोधी के साथ शादी हुई थी। मृतिका के मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद से ही उनका दामाद उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहा था। वह कहता था कि तेरे मायके वालों ने शादी में दहेज नहीं दिया है। वह उनकी पुत्री पर मायके से दहेज लाने का दबाव बनाता था। इसी कारण उनके दामाद ने उनकी पुत्री की हत्या कर दी। मृतिका नहाने की कहकर अपने घर से निकली थी। लेकिन इसके बाद वह वापिस नहीं लौटी। जब उसकी तलाश की गई तो उसके कपड़े खेत में स्थित कुएं की मुढैर पर रखे मिले। कुएं में जब देखा गया तो नेहा का शव उतराता हुआ मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाश को बाहर निकाला। मृतिका के मायके वालों का कहना है कि उनकी पुत्री की आंखे फूटी हुई थी, कान कटे हुए थे तथा दांत भी टूटे हुए थे। उनकी पुत्री की बेरहमी से पिटाई की गई। जिससे उसकी मौत हो गई और उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया गया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!