शिवपुरी: खबर शिवपुरी के जिला कलेक्ट्रेट से है बताना होगा कि आज एक वृद्ध ने कलेक्टर से अपनी निजी भूमि गौशाला के लिए दान करने की गुहार लगाई है वृद्ध ने बताया कि वह अपनी निजी 14 बीघा जमीन गौशाला के लिए समिति के लिए दान करना चाहता है.
जानकारी के अनुसार कृपाल सिंह यादव ग्राम बिजरोनी थाना बदरवास ने आज जनसुनवाई में बताया कि वह अपनी 14 बीघा जमीन जो कि उसकी खुद की निजी खाते की जमीन है और कुछ उसने खरीद ली है उसको वह गौशाला के लिए समिति के लिए दान करना चाहते है जिसमें उसके परिवार पत्नी बच्चों की रजामंदी भी शामिल है वहीं समिति में कुल 11 सदस्य हैं और कुछ घर के भी हैं जो कि लगातार गौ माताओं की सेवा करते रहेंगे कुछ गौमाता उनके पास 10 के आसपास विकलांग भी हैं जिनकी लगातार सेवा की जा रही है वहीं अभी तक लगभग उनके पास 30 गाय हैं 15 साल से वह गौशाला चला रहे हैं उन्होंने बताया कि आगे भविष्य के लिए शासन से गायों को खाने के लिए भूसा चारे एवं पानी की व्यवस्था हो जाए बस यही उनकी इच्छा है.






Be First to Comment