Press "Enter" to skip to content

पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अशोकानंद महाराज गिरी की तोड़ी झोपड़ी, मंदिर से भगाया / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर एसपी ऑफिस से हैं बाबा ने बताया की वह पिपलेश्वर महादेव मंदिर का लगभग 15 वर्षों से पूजा अर्चन एवं निवास करता है। जिसकी वाउण्ड्री एवं शिव परिवार की मूर्तिया पिपलेश्वर गहोदव के साथ स्थापित की है, पिपलेश्वर महादेव की स्थापना पूर्व से है। महादेव मंदिर के पास कमरा में प्रार्थी का आवास था। जो कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्तियों जिनमें भगवानलाल एवं अन्य लोगों ने मुझ प्रार्थी अशोक उर्फ अशोकानंद महाराज गिरि कामाख्या पीठ दसनामी जूना अखाड़ा का सदस्य होकर पूजा पाठ एवं आराधना करता हूँ. जब महाराज कामाख्या मंदिर के दर्शन हेतु तीन माह पूर्व गया था। तो महाराज की टपरिया को क्षतिग्रस्त कर दिया है और महाराज वर्षात् के मौसम में खुले आकाश के नीचे रहकर निवास कर रहा है। महाराज ने मांग की हैं की पुजारी हेतु मिलने वाले अनुदान शासन की ओर से दिलाया जावे क्योंकि इसके अलावा कोई आय का साधन नहीं है। महाराज के पास बी.पी. एल. कार्डधारी भी है, जिससे शासन द्वारा मंदिर एवं मंदिर के पास वाले कमरे का निर्माण कराये जाने हेतु सहायता राशि दिलायी जावे और मंदिर से लगी भूमि जो कि 26 न कोठी के पीछे दुबे नर्सरी के पास शिवपुरी में स्थित है। वहा पट्टा प्रदान कर दिया जावे। जिससे वह अपने गुजर बसर हेतु भवन बना सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!