शिवपुरी: जिले विते तीन से चार दिनों में हुई अच्छी बारिश के चलते नदी नाले एक बार फिर उफान पर आ गए हैं। विते चार दिनों 110 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है जिले में अब तक 567.48 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है जबकि जिले में औसत वर्षा का आंकड़ा 816.3 मिमी है। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह सहित पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने जिले की जनता से उफान मारते नदी नालों से दूर रहने की अपील की है। इसके बाद जो लोग अपनी जान को जोखिम में डालते हुए नदी नालों को पार करने में जुटे हुए हैं इसकी एक तस्वीर इंदार थाना क्षेत्र के बिजरौनी गाँव से सामने आई है जहां लोग अपनी जान को जोखिम में डालते हुए ओपन ते नाले को पार करने में जरा भी नहीं कतरा रहे हैं। दअरसल बिजरौनी गाँव में पहुँचने के लिए दो रास्ते हैं और दोनों ही रास्तों पर बने रपटे पर नाले उफान पर है जिसके चलते ग्रामीण गाँव मे ही फसे हैं जिन लोगों को अपने जरूरी काम के लिए बाहर जाना है वह लोग जान को जोखिम में डालते हुए उफनते नालों को पार कर रहे हैं।
अटल सागर बांध के खोले गए 8 गेट, जारी हुई चेतावनी
विते कुछ दिनों में हुई अच्छी बारिश के चलते पहली बार अटलसागर बांध (मनीखेड़ा डेम) के आठ गेटों आज सुबह खोल दिया गया है। मणि खेड़ा डैम के ईई मनोहर बोराटे जानकारी देते हुए बताया कि डैम में वर्तमान जलस्तर और गेम में आने वाले वर्षा के पानी को मध्य नजर रखते हुए डैम से 1000 से 2000 क्युमेक्स पानी को छोड़ा जाना है इसके लिए फिलहाल 8 गेटों को खोल दिया गया है। डैम प्रबंधन के द्वारा नागरिकों से नदी के आसपास के क्षेत्र से दूर रहने की अपील भी की गई।
पवा वाटरफॉल का विहंगम दृश्य
शिवपुरी जिले में दर्जनों झरने है जो बारिश के बाद बहना शुरू हो जाते हैं शिवपुरी शहर से लेकर जिले भर के यह झरने लोगों को आकर्षित करते हैं जिन्हें देखने बड़ी तादात में लोग पहुँचते हैं। शिवपुरी शहर के पर्यटक क्षेत्र में स्थित भदैया कुंड का झरना बहना शुरू हो चुका है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। शहर के करीब होने के चलते ही यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। परन्तु शिवपुरी से लगभग 40 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध पवा धार्मिक स्थल पर जलप्रपात शुरू हो चुका है पवा जलप्रपात पर 100 फीट ऊंचाई से नीचे पानी गिर रहा है। जिसे देखने काफी संख्या में पर्यटक पहुँच रहे हैं। शिवपुरी जिले भर में ऐसे दर्जनों छोटे-बड़े झरने है जो अब बहना शुरू हो गए है,ज़िले में टुंडा भरका,भरका,सुल्तानगढ़,भूरा खो,बरकेश्वर आदि छोटे बड़े वाटरफॉल है।






Be First to Comment