शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के करबला क्षेत्र में एक अकेली युवती घायल अवस्था में मिली युवती के मुंह से खून निकल रहा था युवती को घायल अवस्था मे सबसे पहले उस राह से गुजरने वाले ऑटो चालक ने देखा जिसके बाद घायल युवती को ऑटो चालक ने पुलिस व अन्य की मदद शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है मुँह और सिर में आईं चोटों के चलते युवती फिलहाल बेहोश है।
सड़क पर पड़ी मिली युवती से मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार एक युवती को घायल अवस्था में करबला क्षेत्र में करबला से मुक्तिधाम मार्ग पर पड़ी हुई एक ऑटो चालक को मिली युवती के मुंह और सिर से खून निकल रहा था इस दौरान युवती को देख दो अन्य युवक भी रुक गए। आननफानन में भदैया कुंड पर तैनात पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। जहां से युवती को तत्काल ऑटो की मदद से शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवती की मदद करने वाले अकील खान ने बताया कि सड़क में यह युवती अचेत अबस्था में पड़ी हुई थी युवती के मुंह व सिर से खून निकल रहा था इंसानियत के नाते वह और मोके पर मौजूद लोग उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल लेकर पहुँचे हैं। युवती के सिर में गंभीर चोट के निशान हैं मौके पर पहुची फिजिकल थाना पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया गया हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुँचे परिजनों से युवती की पहचान हुई है युवती का नाम मुस्कान खान पुत्री अशफाक खान निवासी जवाहर कालोनी बताया गया है युवती जवाहर कालोनी में स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। परिजनों का कहना है कि मुस्कान आज सुबह अपने स्कूल में ध्वजारोहण कार्यक्रम में गई हुई थी जिसके बाद उसकी हादसे की खबर मिली।
कैसे पहुँची युवती बड़ा सवाल
फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौर का कहना है कि जो युवती घायल अवस्था में सड़क पर मिली है प्रथम दृष्टया युवती किसी वाहन की टक्कर से घायल हुई है जिसका उपचार शिवपुरी के जिला अस्पताल में जारी है। परंतु पुलिस के लिए अब भी यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने स्कूल गई युवती घायल अवस्था में सड़क पर पढ़ी हुई मिली। युवती किन हालातों में दुर्घटना स्थल तक पहुंची आखिरकार किस वाहन ने उक्त युवती ने टक्कर मारी? बहरहाल युवती बेहोश है और उसे बेहतर उपचार के लिए शिवपुरी से ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है।






Be First to Comment