Press "Enter" to skip to content

हत्या का प्रयास: घर में घुसकर सिरफिरे युवक ने हसिये से हमला, फिर दबाया गला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ीबरौद में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला को गांव के ही एक युवक ने हसिया से हमला कर दिया। इसके साथ ही बुजुर्ग महिला का गला दबाकर उसकी हत्या करने का भी प्रयास हमलावर युवक द्वारा किया गया। बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। सुरवाया थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ीबरौद में निवास करने वाली 90 वर्षीय महिला कमला पत्नी स्व. बलराम शर्मा बीते एक रोज पूर्व अपने घर पर सो रही थी। इसी दौरान गांव का युवक आकाश पुत्र रामनिवास धाकड़ उसके घर में घुस आया। महिला के अनुसार आरोपित ने उसे तखत पर पटक दिया, हमलावर युवक के हाथ में हसिया था उसने पहले उससे प्रहार किया, बाद में उसका गला दबा दिया। सुरवाया थाना पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुजुर्ग महिला फिलहाल बेहद गंभीर हालत में है। ऐसे में हत्या के प्रयास के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!