Press "Enter" to skip to content

नहीं पहुंचे प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सिसोदिया, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न / Shivpuri News

शिवपुरी में आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ शहर के पुलिस परेड ग्राउंड में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।

हालांकि प्रभारी मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह सिसोदिया को ध्वजारोहण करना था लेकिन वह समय पर नहीं पहुंच सके। इसी के चलते कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने परेड ग्राउण्ड पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान के पश्चात परेड का अवलोकन किया। इस अवसर पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इसके बाद परेड ग्राउण्ड पर हर्ष फायर एवं मार्च पास्ट का कार्यक्रम किया गया। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का अवलोकन कर पुरस्कार वितरण किया गया।

नहीं पहुंचे प्रभारी मंत्री

शिवपुरी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का ध्वजारोहण शिवपुरी के प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सिसोदिया को करना था। प्रभारी मंत्री बीते रोज शिवपुरी पहुंच भी गए थे। लेकिन, वह व्यक्तिगत कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो सके। गौरतलब है कि बीते वर्ष भी प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सिसोदिया स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!