राष्ट्रीय ध्वज की गांठ ना खुलने की वजह से सभी के सामने झुका दिया गया राष्ट्रीय ध्वज
नगर परिषद खनियाधाना में झंडा वंदन के समय हुई घटना
शिवपुरी: एक तरफ जहां संपूर्ण भारत में तिरंगा यात्राओ का आयोजन कर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आम नागरिकों को भी राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने एवं राष्ट्रीय ध्वज की नियमावली को समझाने का प्रयास लगातार शासन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर आज 15 अगस्त के दिन नगर परिषद खनियाधाना में जिम्मेदार अधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के सामने ही राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया संपूर्ण घटना कुछ इस तरह से है कि आज 15 अगस्त के दिन नगर परिषद खनियाधाना ने सुबह 8 बजे झंडा वंदन का समय सुनिश्चित किया था इस अवसर पर नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं अन्य पार्षद गण जनपद अध्यक्ष जनपद उपाध्यक्ष एवं नगर के वरिष्ठ जन नगर परिषद प्रांगण में झंडा वंदन के लिए उपस्थित हुए थे जैसे ही नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा झंडा वंदन के लिए रस्सी को खींचा गया रस्सी की गांठ ठीक से ना लगी होने की वजह से गांठ नहीं खुली और झंडा फसकर रह गया गांठ को सुलझाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन गांठ नहीं खुलने की वजह से नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा झंडे को सुलझाने का प्रयास किया गया और राष्ट्रीय ध्वज को नीचा कर के अपमान जनक तरीके से खींच तान की गई जो की वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कहीं ना कहीं राष्ट्रीय ध्वज को इस तरह से झुकाना राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की श्रेणी में आता है जो एक दंडनीय कृत्य है अब देखना यह है कि शासन प्रशासन इस घटना पर क्या संज्ञान लेता है और किन-किन लोगों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराता है






Be First to Comment