शिवपुरी। स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत वर्षभर देश में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए इसी तारतम्य में देश के हर घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाए इस हेतु देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान प्रारंभ किया गया। यह अभियान नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम भी करेगा, साथ ही हर भारतवासी अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित हो जिससे राष्ट्रीय भावना का विकास हो सके।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए आज सरस्वती शिशु मंदिर अस्पताल चौराह विद्यालय ने हर घर तिरंगा अभियान यात्रा निकाली।
इस यात्रा का शुभारंभ जिलाधीश अक्षय कुमार एवं एस.पी राजेश चंदेल, राजमंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, बाल कल्यातण समिति अध्यक्ष सुषमा पाण्डेय, विभाग कार्यवाहक राजेश भार्गव, सहविभाग कार्यवाहक राजेश गोयल, ज्योंति मजेजी, भारत विकास परिषद अध्ययक्ष मनीष शुक्लाा, तात्या टोपे बाल कल्याजण समिति के सचिव उमेश कुमार भारद्वाज, सहसचिव दिनकर नीखरा, समिति सदस्य जगत सिंह दांगी, कोषाध्ययक्ष विपिन पचौरी मार्गदर्शन में नगर के प्रमुख मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। हर घर तिरंगा अभियान यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर अस्पताल चौराहा शिवपुरी विद्यालय से प्रारंभ हो कर घोष दल तथा विभिन्नि क्रांतिकारियों भारतमाता, तात्यालटोपे, झांसी की रानी, द्वारा स्विरूप के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: उसी स्थान पर आकर रूकी, इस दौरान घोष दल के साथ भारत माता की जय और वन्देमातरं के जयघोषों के साथ पथसंचलन चला। भारत विभाजन विभीषिका दिवस पर अतिथियों द्वारा दीपप्रज्वालित किया गया। जिसका संचालन उमेश प्रधान जी द्वारा अतिथियों का परिचय तात्यााटोपे बाल कल्यायण समिति के सचिव उमेश कुमार भारद्वाज द्वारा, स्वागत राकेश गौतम, ज्योति सेन, शशिप्रभा शर्मा, सोनम वाजपेयी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य् वक्ता राजेश भार्गव द्वारा भारत विभाजन विभीषिका दिवस पर उद्यबोधन दिया गया । एवं हमारे विद्यालय के प्राचार्य गोपाल सिंह राठौर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया व सभी पदाधिकारियों द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम आयोजित किया गया।






Be First to Comment