Press "Enter" to skip to content

शासकीय शिक्षक संगठन द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा / Shivpuri News

-एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद

शिवपुरी। अमृत महोत्सव के तहत आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में शासकीय शिक्षक संगठन द्वारा कोलारस में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। शासकीय शिक्षक संगठन जिलाध्यक्ष पवन अवस्थी एवं जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार कोली ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया विशाल तिरंगा यात्रा जनपद पंचायत प्रांगण से प्रांरभ होकर एबी रोड होते हुए पुलिस थाने तक पहुंची, जहां पर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।तिरंगा यात्रा में वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों से पूरा कोलारस गुंजायमान हो गया। एसडीएम सहित सभी अपने हाथों में तिरंगा लिए रैली की शक्ल में चल रहे थे। थाना परिसर में तिरंगा यात्रा के समापन उपरांत सभी ने स्वल्पाहार ग्रहण किया। तिरंगा यात्रा में प्रारंभ से ही एसडीएम बृजबिहारी लाल श्रीवास्तव, तहसीलदार दिलीप द्विवेदी, एसडीओपी, टीआई, सीएमओ महेश चंद्र जाटव, बीआरसीसी जीएस गोलिया, बीईओ उदय सिंह मरावी सहित माॅडल स्कूल प्राचार्य संघप्रिय सुमन, सीएम राईज प्राचार्य राकेश कुलश्रेष्ठ, शिक्षक संगठन जिलाध्यक्ष पवन अवस्थी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता भदौरिया, संगठन जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार कोली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


ज्ञात रहे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आजादी के 75वें वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के दौरान देश के प्रत्येक नागरिक को अपने घरों में तिरंगा लगाने और इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। इसके पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। अमृत महोत्सव के तहत हर घर 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच भारत के प्रत्येक व्यक्ति अपने घरों में तिरंगा फहरायंगे। जिससे देश के प्रत्येक नागरिक के अंदर स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जुड़ाव और लगाव अधिक गहरा होगा। इसके अलावा लोगों में राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रत्येक नागरिकों के समर्पण और महापुरूषों के बलिदानों से जागृति पैदा होगी।


विशाल तिरंगा यात्रा में बीके गोयल, दीपक भार्गव, महेश गौड, दीपक भागौरिया, आलोक जैमिनी, भगवत शरण पाण्डेय, रघुवीर पाल, विष्णु कुशवाह, वंदना शिवहरे, नीरज तिर्की, विक्रम व्यास, अविनाश भार्गव, अवधेश खेमरिया, हरि प्रकाश कटारे, सूरज सिंह धाकड़, प्रमोद चौबे, मनोज करौठिया, सीपी राठौर, अनीता नामदेव, अवधेश श्रीवास्तव, केदारी लाल वैश्य, प्रमोद पाराशर आदि की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!