शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सर्किट हाउस रोड पर एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार छोटू सेन निवासी सर्किट हाउस रात के समय अपने घर पर अकेला था। घटना के समय परिजन पिछोर रिश्तेदारी में गए हुए थे। रात को जब वह लौटे तो देखा कि छोटू फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।






Be First to Comment