Press "Enter" to skip to content

नाबालिंग गिरोह सक्रिय: पलक झपकते ही चुरा लिया नाबालिंग ने दुकानदार का मोबाइल / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी नगर में नाबालिग चोर ने दुकानदारों की नाक में दम कर रखा है। नाबालिग चोर ने एक दिन में से दो दुकानों से दो मोबाइल चोरी की बारदात को अंजाम दिया है। दुकानदारों ने नाबालिग चोर की शिकायत सीसीटीवी फोटो के साथ पोहरी थाना में दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार पोहरी नगर में इन दिनों नाबालिग चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। बीते रोज पोहरी नगर में पहली चोरी की वारदात को नाबालिग चोर ने शिवपुरी रोड़ पर स्थित यादव दूध डेयरी के पास बघेल कम्यूटर पर से एक मोबाइल चुरा लिया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। नाबालिग चोर ने दूसरी घटना को अंजाम पोहरी थाने से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर अंजाम दिया। नाबालिग चोर पोहरी नगर में मुख्य बाजार में स्थित राठौर शू सेंटर पर पहुंचा।

जहां वह दुकान के काउंटर पर काफी देर इंतजार करता रहा। इसी दौरान जैसे दुकान संचालक उमेश राठौर दुकान पर मौजूद ग्राहकों में व्यस्त हुए। इसी दौरान नाबालिग चोर ने दुकान के काउंटर पर चार्ज पर लगे मोबाइल पर हाथ साथ करते हुए मोके से फरार हो गया। नाबालिग द्वारा की गई चोरी की बारदात भी दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान संचालकों के द्वारा चोरी की शिकायत पोहरी थाने में दर्ज कराई है। गौरतलब है कि पोहरी के पास बैराड़ नगर में भी अब तक इसी तरीके से कुछ माह में चोरी की बारदात को नाबालिग चोरों द्वारा अंजाम दिया गया है। हालांकि अब तक बैराड़ सहित पोहरी थाना पुलिस इन नाबालिग चोर गिरोह की तलाश में जुटी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!