शिवपुरी: जिले की बैराड़ तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश के बाद नदी नाले उफान पर आ गए हैं।भारी बारिश के बीच लोग लापरवाही करते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बैराड़ तहसील क्षेत्र के ग्राम गाजीगढ़ धोरिया के बीच पड़ने वाले बरसाती नाले का है। शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद यह बरसाती नाला उफान पर आ गया। जिस कारण नाले के दोनों तरफ दोपहिया और चार पहिया वाहन सहित ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच कुछ ग्रामीण जान की परवाह न करते हुए. पैदल और बाइक लेकर उफनते नाले को पार करते नजर आए।
उफनते नाले को पार करते समय लोडिंग वाहन नाले के तेज बहाव में बहते हुए बचा
बारिश बंद होने के बाद एक लोडिंग वाहन चालक ने लापरवाही दिखाते हुए उफनते नाले को पार करने का प्रयास किया। इस दौरान लोडिंग वाहन बीच नाले में जाकर फंस गया। गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इस नाले पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के कारण लोग जान जोखिम में डाल उफनता नाला पार करते नजर आ रहे हैं।

जान जोखिम में डाल उफनता नाला पार करते नजर आए राहगीर सुरक्षा के नहीं है इंतजाम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment