Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर-एसपी व अधिकारी हुए साइकिल पर सवार और निकाली हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली / SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। देश भर मे स्वतंत्रा की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष मे शिवपुरी पुलिस द्धारा भी तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान मे जुड़ने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। आज कलेक्टर अक्षय कुमार एवं एसपी राजेश सिंह चंदेल द्धारा एक साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर अस्पताल चौराहा, कस्टम गेट, ग्वालियर नाका कमला गंज, माधव चौक, गुरुद्धारा, झांसी झांसी तिराहा होती हुई गुरुद्धारा, राजेश्वरी रोड, अग्रसेन चौराहा होती हुई पुलिस कंट्रोल रूम पर समाप्त हुई। रैली का उद्देश्य लोगों को घर-घर तिरंगा अभियान से जोड़ना है एवं इसके साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ भी बनाना है।
उक्त रैली में एएसपी प्रवीण भूरिया, एसडीओपी अजय भार्गव, रक्षित निरीक्षक भारतसिंह यादव, थाना प्रभारी कोतवाली सुनील खेमरिया, देहात विकास यादव, फिजिकल कपालसिंह राठौर, यातायात एवं पुलिस बल शामिल रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!