Press "Enter" to skip to content

अचानक नगर पालिका में पदभार ग्रहण पहुंची नवनिर्वाचित अध्यक्ष / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका में चुनी गई नवनिर्वाचित अध्यक्ष गायत्री शर्मा अचानक पदभार ग्रहण करने पहुंच गई। अचानक नगर पालिका में पहुंचने पर पार्षद सहित नपा अधिकारी भौचक्के रह गए। अचानक पदभार ग्रहण किए जाने से पार्षदों में रोष देखा गया और सोशल मीडिया पर पार्षदों की बयानबाजी शुरू हो गई।


अचानक पदभार ग्रहण करने के पीछे जो कारण बताया जा रहा है तो ज्योतिषी के अध्यक्ष जी को आज का शुभ मर्हूत बताया था जिस पर आज उन्होंने अध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण कर लिया। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष गायत्री शर्मा का कहना है कि जल्दबाजी के कारण किसी को भी सूचना नहीं हो पाई है। बाद में सम्मेलन कर पार्षदों का दायित्व ग्रहण करवाएंगे।

दूसरी तरफ पार्षदों व नगर पालिका के निर्विरोध चुने गए उपाध्यक्ष सरोज-रामजी व्यास को सूचना न देने पर नाराजगी देखी जा रही है। सरोज रामजी व्यास ने कहा कि आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ कि बिना सम्मेलन व पार्षदों को सूचना दिए बिना अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया हो। सरोज-रामजी व्यास ने कहा कि नगर पालिका में अभी से समन्वय नहीं बैठ पा रहा है तो आगे क्या स्थिति होगी खुद ही अंदाजा लगा सकते हो। नगर पालिका अध्यक्ष को प्रायवेट ठेकेदारों ने कैप्चर कर रखा हैं हम भी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनकर आए हैं लेकिन पदभार ग्रहण करने से पहले सभी पार्षदों, जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को सूचना दी जाएगी बकायदा उन्हें आमंत्रित किया जाएगा तब जाकर पदभार ग्रहण होगा।

सरोज-रामजी व्यास ने कहा कि शिवपुरी शहर पर्यटन नगरी है। पर्यटन के नाम पर काफी फंड आता है लेकिन उसका सही इस्तेमाल नहीं हो पाता है जिस कारण यहां पर्यटकों की संख्या लगातार घटती जा रही है। अब हमें चाहिए कि उस फंड का सही उपयोग हो और पर्यटन की दिशा में काम किया जाए जिसमें सभी पार्षदों, अध्यक्ष व नपा के कर्मचारियों का सहयोग हो।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!