Press "Enter" to skip to content

SDM PUBLIC SCHOOL के छात्र छात्राओं ने निकाली खतौरा एवं शिवपुरी में हर घर तिंरगा अभियान के तहत रैली / Shivpuri News

शिवपुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान हर घर तिरंगा के तहत आज प्राइवेट स्कूल एसडीएम पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने निकाली रैली, बनाना होगा 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें प्रत्येक घर कार्यालय पर तिरंगा लहराए जिससे यह एक आकर्षण का केंद्र बन सके
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज एसडीएम पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने इकट्ठा होकर शहर के मुख्य मार्गो से तिरंगा हाथ में लेकर रैली निकाली और तिरंगे का संदेश दिया, हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली 10 बजे स्कूल से प्रारंभ हुई जिसके बाद SDM स्कूल से पुलिस कन्ट्रोल रूम से होते हुए पुलिस लाइन, पुलिस पेट्रोल पंप,पोहरी चौक से हीरो शोरूम शिव कॉलनी, मुदगल कालोनी से स्कूल वापस पहुंची , वही स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व भी छात्र-छात्राओं द्वारा बनाया गया जहां एक दूसरे को राखी बांधी गई।

इसी क्रम में खतौरा में भी एसडीएम पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई। यही रैली Sdm स्कूल से खातौरा पूरे बाजार होते हुए बायपास की समस्त कालोनी होते हुए स्कूल प्रांगण पर सम्पूर्ण हुई। लगभग 110 छात्रों एवं समस्त स्टाफ सहित डायरेक्टर आईके सक्सेना एवं प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक ने प्रतिभाग किया तथा प्रधानमंत्री महोदय के संदेश को जन जन तक पहुंचाया। तिरंगा रैली में अभिषेक शर्मा, प्रमिला वर्मा, मीना शर्मा, नीलेश मांझी, राजकुमार शर्मा, महेंद्र मौर्य, समरीन खान, मोनू नामदेव, एमपी कासिम, वंदना अग्रवाल, श्वे ता अग्रवाल, प्रियंका राठौर, साक्षी, नम्रता शर्मा, कामिनी मुदगल, किरन चौहान, निधि साहू, पल्ल वी गौर, अंशुल सक्सेाना, लवली आदि मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!