शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बदरवास में एक युवक में रात के समय वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल होने के बाद युवक रातभर मौके पर ही पड़ा रहा। सुबह जब परिजनों को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार रतिराम पुत्र सुजान लोधी 27 वर्ष निवासी बदरवास थाना पिछोर की भैंस बीमार थी जिस पर वह अपनी भैंस को डॉक्टर के पास छोड़कर खेत पर जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया और रातभर घटना स्थल पर ही पड़ा रहा। सुबह परिजन को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। परिजनों ने बताया कि रतिराम रोज रात को खेत पर रूकने जाता है इसलिए उसकी कोई खोज-खबर नहीं ली।






Be First to Comment