शिवपुरी। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आज शिवपुरी में तिरंगा यात्रा निकाली। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सदियों पहले भारत विश्वगुरू हुआ करता था और एक बार फिर भारत विश्वगुरू बनने की राह पर है। वहीं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे ने कहा कि इस अमृत महोत्सव के तहत सभी लोग अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाकर देश की शान बढ़ाएं। मंडल अध्यक्ष केपी परमार ने बताया कि अमृत महोत्सव में न सिर्फ देशवासी भाग ले रहे हैं बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीय भी कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं। तिरंगा यात्रा माधव चौक से शुरू हुई जो कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा होते हुए तात्याटोपे के समाधि स्थल पर पहुंची यहां सभी भाजपाईयों ने समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर तात्याटोपे को नमन किया। नवनियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने लोगों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की और कहा कि अमृत महोत्सव में भागीदारी ज्यादा से ज्यादा सुनिश्चित की जाए। तिरंगा यात्रा में महिलाओं की भागीदारी दिखाती है कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में भारत काफी आगे बढ़ा है। इस मौके पर सभी भाजपा कार्यकर्ता सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा नगर मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा, लगाएं वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारे /Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- दुष्कर्म के बाद भड़का गुस्सा: आरोपी के घर हमला, मां की मौत, आरोपी गंभीर / Shivpuri News
- करैरा में कपड़ा दुकान-मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News
- प्रधानमंत्री के भाषण की नकल कर वीडियो बनाने पर शिक्षक निलंबित, विधायक प्रीतम लोधी हस्तक्षेप के बाद हुईं कार्रवाई / Shivpuri News
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment