शिवपुरी: रक्षा बंधन के उपलक्ष में छात्राऔ ने अपने हाथों से बनाई हुई राखी देश की रक्षा कर रहे जवानों को बांधी. सभी ने कहा कि बहुत प्यार और कृतज्ञता के साथ, हम अपने देश के बहादुर सैनिकों के लिए राखियां शिवपुरी स्थित सी आर पी एफ कैम्प परिसर में बुधवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया।
वनस्थली विद्या वैली स्कूल की करीब 80 छात्राओं ने सीआरपीएफ अधिकारियों व जवानों को राखी बांधी एवं उनके स्वस्थ जीवन की कामना की . सभी सैनिकों के लिए स्कूल में छात्रों द्वारा राखी बनाई गई थी। इस दौरान कैम्प के कमांडेंट श्री सुरेश कुमार यादव और श्री राजू वी नायक 2′ इन कमांडेंट सी आई ए टी, सीआरपीएफ शिवपुरी ने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने व सफलता के लिए मार्गदर्शन दिया तथा शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि सैनिकों को अपनी बहनों और घर की याद आती है, इसलिए स्कूल का सहयोग बहुत अच्छा है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि अब लड़कियों के लिए नए रास्ते खुल गए हैं। सैनिकों ने अच्छा और ऊर्जावान महसूस किया। इस अवसर पर सीआरपीएफ कैम्प के कमांडेंट श्री सुरेश कुमार यादव और श्री राजू वी नायक 2 इन कमांडेंट सी आई ए टी, सीआरपीएफ शिवपुरी, वनस्थली विद्या वैली स्कूल कि प्राचार्य संग शिक्षक, एवम शिक्षिका संग बच्चो ने जवानो को धन्यवाद दिया.






Be First to Comment