Press "Enter" to skip to content

पिटाई:कुटीर न मिलने से नाराज पिता-पुत्र ने रोजगार सहायक को लाठी और थप्पड़ से जमकर पीटा /Shivpuri News

शिवपुरी जिले के बदरवास जनपद की ग्राम पंचायत बरखेड़ा खुर्द में आज मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई के दौरान पिता-पुत्र का रोजगार सहायक से कुटीर स्वीकृति सहित पात्रता पर्ची बनाने की मांग को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि पिता-पुत्र ने मिलकर रोजगार सहायक की लाठी और लात घूंसों से पिटाई लगा दी। रोजगार सहायक ने इसकी शिकायत बदरवास थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है।

कुटीर की मांग को लेकर पीट दिया

बदरवास थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे राकेश कुमार ओझा ने बताया कि वह ग्राम पंचायत बरखेड़ा खुर्द में ग्राम रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ हैं। आज ग्राम पंचायत बरखेड़ा खुर्द में मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई सरपंच के घर के पास चल रही थी। इसी दौरान बरखेड़ा खुर्द पंचायत के रहने वाले पिता-पुत्र अनिल धाकड़ पुत्र ख्याली धाकड़, खयाली धाकड़ पुत्र सुन्दर लाल धाकड़ जनसुनवाई में पहुंच गए और उससे कुटीर देने की मांग करने लगे साथ ही पात्रता पर्ची की भी मांग करने लगे, जब उसने कहा कि यह सब एक प्रक्रिया के तहत होता है जिसके बाद दोनों पिता-पुत्र ने एक मत होकर पीटना शुरू कर दिया।

रोजगार सहायक का कहना है उनमें लाठियां भी भांजी गई है जिससे उसे काफी चोट आईं है। इसकी शिकायत बदरवास थाने में दर्ज कराई है। बदरवास थाना पुलिस ने रोजगार सहायक राकेश कुमार ओझा की शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!