Press "Enter" to skip to content

सूने घर से बदमाश नगदी और जेवर चुरा ले गए / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की प्रियदर्शनी कॉलोनी शिवपुरी में बदमाशों ने सूने घर का ताला तोड़ दिया। घटना के वक्त परिवार किसी कार्य से राजधानी भोपाल गया था। लौटकर आने पर 45 हजार रुपए कैश और सोने-चांदी के जेवर गायब थे। फिजीकल थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

फरियादी गुलाब सिंह कुशवाह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 3 अगस्त को परिवार के संग पारिवारिक कार्य से भोपाल गया था। 5 अगस्त को सुबह 6:30 बजे पड़ोसी ब्रजेश बिरथरे का कॉल आया कि घर के गेट खुले हैं। 6 अगस्त घर आया तो मैन गेट का ताला टूटा मिला और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर 45 हजार रुपए नगद और सोने-चांदी के जेवरात चुराकर ले गए हैं। उधर लोगों का

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!