शिवपुरी. मप्र जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला जूडो संघ इंदौर द्वारा 6 व 7 अगस्त को कैडेट जूनियर और सीनियर राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतिस्पर्धा में शिवपुरी की निधि ने जूनियर और सीनियर दोनों ही वर्ग में दो गोल्ड जीते हैं। जबकि निकिता व अंतिम ने एक-एक गोल्ड जीता है। इस तरह कुल 4 गोल्ड, 3 रजत और 4 कांस्य पदक शिवपुरी को मिले हैं।
जिला खेल परिसर के जूडो प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों ने शिवपुरी जिले की ओर से इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लिया। 48 किग्रा में निधि यादव ने स्वर्ण और सीनियर वर्ग 52 किग्रा में दूसरा स्वर्ण पदक जीता है। वहीं 44 किग्रा जूनियर वर्ग में निकिता कुशवाह ने स्वर्ण और सीनियर वर्ग 48 किग्रा में अंतिम यादव स्वर्ण पदक जीता है।
तीनों खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर शिवपुरी की झोली में चार गोल्ड मैडल दिलाकर पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया है। उद्यांश ने भी दो मैडल जीते, जूनियर में रजत तो सीनियर में कांस्य दिलाया: जूनियर वर्ग 55 किग्रा में उद्यांश सिंह शाह ने रजत और 66 किग्रा में देवांश नामदेव ने रजत, कैडेट वर्ग 52 किग्रा में प्रियांशी राठौर ने रजत, 52 किग्रा शिवानी चिडार ने कांस्य, 57 किग्रा यूसरा फातिमा कांस्य और उदित नारायण यादव ने कांस्य पदक जीता है।
वहीं निधि यादव के अलावा उद्यांश सिंह शाह ने भी जूनियर वर्ग 55 किग्रा में रजत और सीनियर 60 किग्रा में कांस्य जीता है।
प्रशिक्षण मिलने से खेल में निखार आ रहा
खेल विभाग द्वारा स्टेडियम में जूड़ो खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। राज्य स्तरीय जूड़ो प्रतियोगिता में शिवपुरी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। चार गोल्ड के अलावा सात अन्य मैडल दिलाए हैं। भविष्य में और भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
बेहतर प्रदर्शन से चार गोल्ड, तीन रजत और चार कांस्य पदक मिले हैं
इंदौर में आयोजित जूड़ो प्रतियोगिता में शिवपुरी के खिलाड़ियों भाग लिया था। जिसमें बेहतर प्रदर्शन से चार गोल्ड, तीन रजत और चार कांस्य पदक मिले हैं। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। – डॉ केके खरे, जिला खेल अधिकारी, खेल और युवक कल्याण विभाग जिला शिवपुरी

इंदौर में शिवपुरी का जलवा: निधि ने दो, निकिता व अंतिम ने एक-एक गोल्ड जीता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- दुष्कर्म के बाद भड़का गुस्सा: आरोपी के घर हमला, मां की मौत, आरोपी गंभीर / Shivpuri News
- करैरा में कपड़ा दुकान-मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News
- प्रधानमंत्री के भाषण की नकल कर वीडियो बनाने पर शिक्षक निलंबित, विधायक प्रीतम लोधी हस्तक्षेप के बाद हुईं कार्रवाई / Shivpuri News
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment