Press "Enter" to skip to content

मेरा लक्ष्य रहेगा सबका साथ सबका विकास: जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव  / Shivpuri News

-पिता ने कहा बेटी पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से करें काम: पूर्र्व विधायक महेन्द्र यादव 

-जिला पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष ने ली शपथ, शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

शिवपुरी। जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत कार्यालय के बाहर प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन सौभाग्य का दिन है मैने आप सबके के आशीर्वाद से शपथ ली हैं, अब में अपने नए सदस्यों के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्याम प्रसाद मुखर्जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर अंत्योदय की भावना के साथ काम करूंगी मेरा लक्ष्य रहेगा कि सबका साथ-सबका विकास। 

जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा ने कहा कि दादा जी ने अंत्योदय के सपने को साकार किया हैं जब जिला पंचायत में मेरे दादा स्व. रामसिंह यादव प्रथम अध्यक्ष बने और उन्हें कै. माधवराव सिंधिया व मंत्री स्व. महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा का आशीर्वाद मिला था। जिला पंचायत के जिला वार्ड क्रमांक 20 के क्षेत्र से दादा निर्वाचित होकर आए थे उसी क्षेत्र की जनता ने उनकी पोती नेहा पर भरोसा जताया यह मुझे बहुत गर्व की बात है उन्हीं के आशीर्वाद दिया उसी आशीर्वाद से आज जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ मैने ली है। शून्य से सफर तक पहुंचने में जो मुझे आशीर्वाद मिला हैं और जिनके आशीर्वाद से में नियुक्त हो पाई हूं उनमें केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त जसवंत जाटव,  राज्य मंत्री  दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती यहां तक पहुंचने में सफल हो पाई। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम द्वारा मुझे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का मेंडेट देकर यहां तक पहुंचाने सफल रहे हैं उनका में धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मंच को कैबिनेट मंत्री सुरेश राठखेड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता हरवीर सिंह रघुवंशी, महेन्द्र सिंह यादव पूर्व विधायक कोलारस ने कहा कि दादा परिवार की बेटी आज जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं मुझे बड़ी खुशी हैं। दादा परिवार द्वारा अभी तक शिवपुरी जिला पंचायत  पांच बार अध्यक्ष विराजमन कराने में जनता जनार्दन से जो सहयोग प्रदान किया हैं, उन्होंने कहा कि मेरी बेटी नाम कमाना महत्वपूर्ण हैं और पूरी ईमानदारी के साथ काम करें, यदि एक बार ब्रांड खराब हो गया तो वह हमेशा के लिए खत्म हो जाता हैं। पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिलाधीश ने समस्त नवनिर्र्वाचित जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष बधाईयां दी। मंच पर समस्त सदस्यों को शपथ एडीएम नीतू माथुर द्वारा दिलाई गई। समस्त नव निर्वाचित सदस्यों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मंच का संचालन ग्रीष्म मिश्रा मामा द्वारा किया गया।  

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!