शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पड़ोरा रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक में कट मार दी जिससे बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं
जानकारी के अनुसार अवधेश पुत्र मानसिंह आदिवासी 21 वर्ष, रामदास पुत्र हायुआ आदिवासी 23 वर्ष व सीताराम पुत्र अहुआ आदिवासी 30 वर्ष बाइक से कोलारस आईडी बनवाने गए हुए थे। जब वह वापस लौट रहे थे तभी पड़ोरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में कट मार दी। कट लगते ही बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में जा गिरे। घटना में तीनों बाइक सवार घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।






Be First to Comment