शिवपुरी | प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभ से वंचित ऐसे परिवार जो पात्र हैं, लेकिन सामाजिक, आर्थिक, जाति जनगणना 2011 के आधार पर तैयार की गई प्राथमिकता सूची में नाम नहीं जुड़े हैं एवं पिछले आवास प्लस में भी नाम नहीं जुड़ने से आवास के लाभ से वंचित रह गए हैं। ऐसे परिवारों के नाम इसमें जोड़े जा रहे हैं। शासन द्वारा नाम जोड़ने की अंतिम तारीख 9 अगस्त घोषित की हुई है। छूटे हुए पात्र हितग्राही ग्राम पंचायत स्तर पर नाम जुड़वा सकते हैं।
एलअाईसी में आवेदन 25 तक करें
शिवपुरी| जीवन बीमा निगम में असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर सहित 80 पदाें पर भर्ती हाेगी। असिस्टेंट के पदाें के लिए 55 प्रतिशत अंकाें से ग्रेजुएशन हाेना अनिवार्य है। असिस्टेंट मैनेजर के लिए 60 प्रतिशत आंकों से ग्रेजुएशन या पाेस्ट ग्रेजुएशन हाेना चाहिए। असिस्टेंट का वेतन 22 हजार 730 रुपए और असिस्टेंट मैनेजर का वेतन 53 हजार 620 रुपए प्रतिमाह हाेगा। चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू से हाेगा। एलआईसी एचएफएल की ऑफिशियल बेवसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।






Be First to Comment