Press "Enter" to skip to content

स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट:प्रदेश का दूसरा स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट शिवपुरी में, पहला ग्वालियर में है, कोच की ट्रेनिंग, डिप्लोमा कोर्स कर सकेंगे छात्र / Shivpuri News

शिवपुरी / शिवपुरी में प्रदेश का दूसरा खेल संस्थान (स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट) खोलने की तैयारी चल रही है। जिला और प्रदेश स्तर से सर्वे के बाद दिल्ली से तीन सदस्यीय दल शिवपुरी आकर सर्वे कर गया है। स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट खुलने से शिवपुरी में ही कोचेस प्रशिक्षण और अन्य खेत गतिविधियों से संबंधित डिप्लोमा कोर्स किया जा सकेंगे। इंस्टिट्यूट के लिए अलग से बिल्डिंग, अलग-अलग ग्राउंड, हॉस्टल से लेकर स्टाफ क्वाटर्स भी बनाए जाएंगे।

अगस्त के शुरुआती सप्ताह में ही केंद्रीय दल शिवपुरी आकर सर्वे कर चुका है। दिल्ली में सर्वे रिपोर्ट सौंपने के साथ ही आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए विधिवत डीपीआर बनाकर सरकार बजट मंजूर करेगी। बता दें कि प्रदेश में खेल संस्थान सिर्फ ग्वालियर में संचालित है। ग्वालियर के बाद शिवपुरी में प्रदेश का दूसरा खेल संस्थान होगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!