शिवपुरी। शिवपुरी जिले में एमपी के राज्यपाल शिवपुरी पहुंच चुके हैं। शिवपुरी पहुंचने पर सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ओन दिया गया। राज्यपाल आने पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है और जिस रास्ते से राज्यपाल का काफिला गुजरेगा वहां से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया गया है। इसी के तहत आज कोलारस क्षेत्र के देहरदा तिराहे से प्रशासन ने आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यहां दुकान व सब्जी व अन्य ठेले वालों का अतिक्रमण हटाकर शाासकीय भूमि को मुक्त करवाया गया। इस मौके पर एसडीएम बृज बिहारी श्रीवास्तव सहित नायब तहसीलदार दिलीप द्धिवेदी सहित कोलारस थाना और लुकवासा चौकी पुलिस मौजूद रही।
यहां बता दें कि राज्यपाल मंगू भाई पटेल आज शाम शिवपुरी पहुंच गए हैं। रात्रि विश्राम वह शिवपुरी के सर्किट हाउस में करेंगे, जिसके बाद सुबह शिवपुरी जनपद की हातौद पंचायत में पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जिसके बाद वह अशोकनगर के लिए रवाना होंगे। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल का काफिला कोलारस के देहरदा तिराहे से होकर अशाोकनगर के लिए गुजरेगा।
।






Be First to Comment