Press "Enter" to skip to content

शिवुपरी से लापता 34 भैंसे श्योपुर के जंगल से मिली : जंगल में बदमाशों और पुलिस में हुई फायरिंग / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र से लगभग 10 लाख रुपए की कीमत चोरी हुई 34 भैसों को आज गोवर्धन थाना पुलिस ने श्योपुर जिले के वगवानी के जंगलों में से बरामद कर लिया है। सूत्रों की माने तो सर्चिंग के दौरान मौके पर भैंसों को चुराने वाले बदमाशों ने पुलिस को देख फायर भी किए थे। जिसमें पुलिस को जवाबी फायर भी करने पड़े थे। हालांकि मौके से बदमाश भागने में सफल हो गए।

जानकारी के अनुसार 4 अगस्त गोवर्धन थाना क्षेत्र के रहने वाले रामदीन धाकड़ पुत्र दौलतराम धाकड़ ने अन्य ग्रामीणों के साथ लिखित शिकायत गोवर्धन थाने में दर्ज कराई थी। शिकायती आवेदन के अनुसार रामदीन धाकड़ सहित अन्य ग्रामीणों की भैंस चराने के लिए सुक्कू आदिवासी करखोआ के जंगलों में सुबह भैंसों को चराने के लिए लेकर निकला हुआ था। जब ग्रामीणों की भैंस और चरवाहा वापस नहीं लौटा तो ग्रामीण भैंसों सहित चरवाहे की तलाश में निकले थे। जहां उन्हें करखोआ के जंगल में चरवाहा सुक्कू आदिवासी भैंसों को तलाशता हुआ मिला था। सुक्कू आदिवासी ने उन्हें बताया था कि 7 से 8 बदमाश भैंसों को छुड़ाकर ले गए हैं, तभी से वह उन्हें जंगल में ही तलाश रहा है। ग्रामीणों की चोरी हुई 34 देशों की शिकायत ग्रामीणों के द्वारा गोवर्धन थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

गोवर्धन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि श्योपुर के वगवानी के जंगलों में भैसों को देखा गया है। जिसके बाद बीते रोज थाना प्रभारी रुपेश शर्मा मय दल बल के वगवानी के जंगलों में कूद गए थे। लगातार चलाए गए सर्चिंग अभियान के दौरान गोवर्धन थाना पुलिस को वग़वानी के जंगल में भैसों का जत्था मिल गया लेकिन बदमाश पुलिस को देख मौके से भाग निकले। इस सर्चिंग अभियान में श्योपुर जिले की गसमानी थाना पुलिस भी सहयोगी रही। गसमानी सभी चोरी हुई भैसों को गोवर्धन लाया गया है। सभी 34 भैसों को गोवर्धन थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!