मरम्मत पर नहीं वसूली पर फोकस आरएमएन टोलवेज कंपनी सिर्फ टोल वसूले में व्यस्त
स्टेट हाइवे के आखिरी छोर पर गहरे गड्ढे में तब्दील सड़क, टोल वसूल रही कंपनी
शिवपुरी. श्योपुर जिले के गोरस से शिवपुरी तक 84.4 किमी के स्टेट हाइवे का पोहरी बायपास शिवपुरी स्थित आखिरी छोर गहरे गड्डों में तब्दील हो गया है। मन सड़क विकास निगम (एमपी आरडीसी) ने मेंटेनेंस की जिम्मेदारी ली है। लेकिन कंपनी सिरसीद पर टोल प्लाजा स्थापित करके गाड़ियों से टोल वसूलने में मेंटेनेंस कराना भूल गई है। बरसात से पहले सड़क हल्की खुदी पड़ी थी
और अब पूरा डामर पानी के बहाव के साथ बह गया है। हर दिन हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। एमपी आरडीसी के अधिकारी भी स्टेट हाइवे के बदहाल पड़े आखिरी हिस्से का मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं रहे हैं। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के अलावा पोहरी व शिवपुरी के ग्रामीण क्षेत्र जुड़े हैं जिससे 70% ट्रैफिक यहीं से होकर निकलता है। उखड़ी सड़क का टोल वसूलना शुरू कर दिया था, आज भी पहले जैसे हालत: आरएमएन टोलवेज भोपाल को छह सड़कें दस साल के लिए साला 15.39 करोड़ प्रीमियम पर ठेके पर दी है। जिसमें गोरस-शिवपुरी स्टेट हाइवे क्रमांक-50 भी शामिल है। मेंटेनेंस के साथ टोल वसूलना है। लेकिन कंपनी ने मार्च 2022 में बिना मटेनस टोल वसूलना शुरू कर दिया। आज भी पहले जैसे हालात हैं।
30 मीटर हिस्सा गड्ढों से पटा पोहरी बायपास शिवपुरी पर 30 मीटर हिस्सा बुरी तरह उखड़ा पड़ा है। पिछले साल पीडब्ल्यूडी शिवपुरी ने मरम्मत करा दी थी। लेकिन इस साल संभव नहीं हो पाया। कंपनी उक्त हिस्से पर अभी तक गौर नहीं किया है।
ठेकेदार से मेंटेनेंस कराएंगे
बरसात के सीजन में सड़क खराब हो गई है। सड़क जिन स्थानों पर उखड़ गई है वहां ठेकेदार से कहकर मेंटेनेंस कराएंगे। – बालचंद टेंटवाल, डीएम, एमपी आरडीसी ग्वालियर
पोहरी चौराहा






Be First to Comment