Press "Enter" to skip to content

बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने दतिया जा रही महिला का हुआ एक्सीडेंट जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के रन्नोद क्षेत्र में रहने वाली महिला अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर बैठकर दतिया में आए बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने जा रही थी तभी परोड़ा के पास बाइक के सामने अचानक कुत्ता गया बाइक कुत्ते से टकरा गई और सड़क पर घसीटते हुए चली गई घटना में दोनों व्यक्ति घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पुष्पा चौरसिया पत्नी संतोष चौरसिया 55 वर्ष निवासी सजाई थाना रन्नौद अपने रिश्तेदार संतोष केवट पुत्र बादल 26 वर्ष के साथ बाइक से दतिया बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने जा रही थी तभी परोड़ा के पास बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया अचानक सामने आए जानवर को देखकर संतोष बाइक से संतुलन खो बैठा और बाइक जमीन पर गिर गई घटना में दोनों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!