Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर ने लिंगानुपात के अंतर पर जताई चिंता जिम्मेदारों से कहा सक्रियाता से करें काम, ठोस निर्णय लें / Shivpuri News

शिवपुरी। पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में कलेक्टर ने लिंगानुपात के अंतर पर चिंता जाहिर करते हुए समिती के सदस्यों से सक्रियता के साथ काम करने की अपील करते हुए ठोस निर्णय लेने की बात भी कही।

सीएमएचओ डा पवन जैन ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि दवा विक्रेताओं को बिना चिकित्सकीय पर्चे के गर्भपात की दवा न देने, प्रायवेट नर्सिग होम का समय समय पर निरीक्षण करने, जिला चिकित्सालय में स्पेशल वार्ड इंटाकोम सिस्टम, बर्निग सिस्टम कूलर आदि की व्यवस्था करने, प्रतिमाह नर्सिंग होम से रिपोर्ट ली जाए। इसके अलावा शासकीय अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट डॉ एमएल अग्रवाल के रिटायर्ड हो जाने से एमएलसी केस आने पर सोनोग्राफी कराने के लिए ग्वालियर जाने से होने वाली समस्या पर विचार किया गया। इस पर विधि सलाहकार द्वारा प्रायवेट सोनोग्राफी सेंटर पर शिवपुरी में ही सोनोग्राफी कराने का प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव पर समिति द्वारा राज्य शासन से मार्गदर्शन प्राप्त करने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार पीसीपीएनडीटी एक्ट का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर कराने के लिए आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता के परिजनों से प्रारंभ किया जाएगा। शिवपुरी जिले में करैरा, दिनारा, खनियाधांना, पिछोर में विशेष जागरूकता शिविरों के आयोजन के साथ सर्वप्रथम गतिविधियों का प्रारंभ सुनिश्चित किया जाएगा। गर्ल्स कालेज व पीजी कालेज में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि भ्रूण हत्या होने की सूचना देने वाले को इनाम का शासन द्वारा जो प्रावधान किया गया है, इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित छात्रों का तथा पीसीपीएनडीटी एक्ट पर अच्छा कार्य करने वाले समाज सेवी का सम्मान किया जाएगा।बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन, जिला अभियोजन अधिकारी संजीव जैन, सहायक अभियोजन अधिकारी रामवीर जावा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोना गुप्ता, शिशु रोग विशेषज्ञ अनूप गर्ग, समाज सेवी आलोक एम इन्दौरिया, श्रीमती श्वेता गंगवाल, राजेन्द्र राठौर, अधिवक्ता संजीव विलगैया, रमेश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!