Press "Enter" to skip to content

दूरसंचार वाहिनी ने वृक्षारोपण के साथ किया हर घर तिरंगा कार्यक्रम का शुभारंभ

शिवपुरी। भारत सरकार द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर चलाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सरव के अंतर्गत ‘’हर घर तिंरगा’’ कार्यक्रम के तहत 5 अगस्त को दूरसंचार वाहिनी आई.टी.बी.पी. कैम्पस में उपमहानिरीक्षक राजीव लोचन शुक्ल द्वारा शिवपुरी शहर के नागरिकों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को प्रेरित करने हेतु वृक्षारोपण और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का संयुक्त कार्यक्रम की शुरूआत वेलपत्र के पौधे को रोपित कर की गई।

    इस अवसर पर शुक्ल द्धारा आह्वान किया गया कि इस वर्ष शिवपुरी शहर के विभिन्न स्थानों एवं इसके ग्रामीण क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान के तहत दिनांक 15 अगस्त 2022 तक 2000 पौधे रोपित किए जाएगें और हर घर तिरंगा फहराने के कार्यक्रम के अंतर्गत 5000 राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएंगे। यहां उल्लेंखनीय है कि उक्त  कार्यक्रम के लिए दूरसंचार वाहिनी द्धारा शिवपुरी शहर के अतिरिक्त शिवपुरी क्षेत्र के दो गांव लुधावली और रातौर को गोद लिया गया है जहां पर आम नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज हर घर तिरंगा फहराने हेतु जागरूक करने के लिए आई.टी.बी.पी. द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया। तिरंगा रैली के दौरान वाहिनी के पदाधिकारियों द्वारा अपने हाथों में राष्ट्रध्वज को फहराते हुए तथा राष्ट्र भक्ति गीतों को गुनगुनाते हुए आम नागरिकों में राष्ट्रभक्ति के भाव को जागृत किया गया और आम नागरिकों में 1000 राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे वितरित किये गये।

यहां यह भी उल्लेयखनीय है कि 12 अगस्त् से 15 अगस्त तक दूरसंचार वाहिनी में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा । शिवपुरी नगर के समस्‍त स्वयं  सेवी संस्थाओं एवं नागरिकों विशेषकर युवाओं से आहृवान किया जाता है कि इस राष्ट्र भक्ति कार्यक्रम में आगे बढ कर आईटीबीपी को अपना सहयोग दें और आईटीबीपी द्वारा आयोजित की जाने वाली अगामी ‘’हर घर तिरंगा रैली’’ में सम्मिलित होने के लिए 12 अगस्त  2022 को दूरसंचार वाहिनी में प्रात: 10 बजे तक अपने वाहन के साथ आये। इसके अतिरिक्त शहर के जिन गैर सरकारी कार्यालय जहां राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जाना है,  वहां पर दूरंसचार वाहिनी द्धारा राष्‍ट्रीय ध्वज को सशस्त्र् सम्मान देने हेतु गार्ड प्रदान की जाएगी।  

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!