Press "Enter" to skip to content

वेतन नहीं मिला तो अस्‍पताल के कर्मचारियों ने किया काम बंद / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला अस्पताल में ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया।
शुक्रवार की सुबह सफाई कर्मचारी अस्पताल परिसर में एकत्रित हुए और काम न करने का निर्णय लिया। उधर सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था गड़बड़ा गई। वार्डों में मरीजों के पलंगों के नीचे कचरा फैला रहा। जिससे मरीजों व परिजनों को परेशानी हुई।

सफाई कर्मचारी अरूण, अनीता आदि ने बताया कि चार माह से वेतन नहीं दिया गया है। जिससे आर्थिक समस्या के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि इस संबंध में ठेकेदार से बात की गई तो उनका कहना है कि जल्द ही खातों में राशि पहुंच जाएगी। लेकिन अभी तक राशि नहीं आई। हर बार यही आश्वासन दिया जाता है लेकिन समस्या हल नहीं हो रही है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें वेतन नहीं मिलता काम बंद रखेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!