Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में कांग्रेस का हल्‍ला बोल – महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन / Shivpuri News

शिवपुरी। महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के खिलाफ आज कांग्रेस के देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर शिवपुरी में कांग्रेसी सड़क पर उतरे। कांग्रेस कार्यालय से कोतवाली तक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।   

कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई है। पेट्रोल-डीजल, एल.पी.जी से लेकर दाल, कुकिंग ऑयल जैसे जरूरी सामानों की कीमतें आसमान छू रहीं हैं. इससे आम जनमानस का जीना दुस्वार हो गया है। प्री-पैक्ड अनाज, आटा, शहद, दही जैसे खाद्य सामग्री पर अतार्तिक ढंग से जी.एस.टी. लगाने से महंगाई और बढ़ गई है. साथ ही देश में बेरोजगारी भी अप्रत्याशित रूप से आसमान छू रही है।

 देश के ग्रामीण एवं शहरी दोंनो क्षेत्रों के औपचारिक और अनौपचारिक क्षेत्रों में बडे़ पैमाने पर बेरोजगारी का एक चरण देखा जा रहा है. इसके अलावा विवादास्पद, खराब कल्पना और जल्दबाजी में तैयार की गई अग्निपथ योजना, जिसमें कई जोखिम हैं. इसमें सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही परंपराओं और लोकाचार को ही नहीं नष्ट किया गया, बल्कि लाखों बेरोजगार युवाओं की आकांक्षाओं को भी नष्ट कर दिया गया है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!