Press "Enter" to skip to content

नवविर्वाचित नगर पालिका अध्‍यक्ष गायत्री शर्मा का नागरिकों ने किया अभिनंदन

शुरू से ही जागरूक व संघर्षशील रही है गायत्री शर्मा

शिवपुरी। नगर पालिका अध्‍यक्ष का चुनाव बीते रोज हुआ। जिसमें भाजपा की गायत्री शर्मा निर्विरोध अध्‍यक्ष चुनी गई। अध्‍यक्ष बनने के बाद शहर में जगह-जगह नागरिकों द्धारा अभिनंदन किया गया। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, व नरोत्‍तम मिश्रा की खास माने जाने वाली नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्‍यक्ष गायत्री शर्मा संघर्षशील व जुझारू समाज सेविका हैं।

वर्तमान में गायत्री शर्मा सहरिया-आदिवासियों के बीच 28 वर्ष से कार्य कर रही है। सबसे पहले समाजसेवी संस्‍था के प्रमुख डॉ. एसके सिंह ने इन्‍हें अपनी संस्‍था से जोडकर सहरिया-आदिवासियों के बीच कार्य करने के लिए सहयोग प्रदान किया। वहीं पोहरी विकासखंड, श्‍योपुर के करहाल सहित शिवपुरी जिले में आदिवासियों-सहरिया समाज के संपूर्ण विकास के लिए राईट टू फूड के लिए जनजागरण किया। सहरिया चोपाल आयोजित की जिसमें देश-विदेश के प्रतिष्ठित समाजसेवी इनमें हिस्‍सेदारी निभाते हैं।

यहां बता दें कि गांधीवादी, सुवाराव भाईजी, एकता परिषद के प्रमुख पीव्‍ही राज गोपालन, समाजसेविका मेघा पाटंकर, अरूणा राय, स्‍वाति, डॉ. कैलाश नारद, जयंत कुमार, आलोक अग्रवाल सहित अनेक समाजसेवी इनकी कार्यप्रणाली से हमेशा प्रभावित रहे हैं। गायत्री शर्मा को एक्‍शनएड, आक्‍सफोम, आईविड, नर्मदा आंदोलन, एकता परिषद में कार्य किया है और फेलोशिप प्राप्‍त की, इन्‍हें अनेक पुरस्‍कार व सम्‍मान मिले हैं। इनके हर कार्यमें पति संजय दुबे सहयोगी रहते हैं। वहीं इनका पुत्र रजत शर्मा भी श्रेष्‍ठ कलाकार है व भाजयुमो में कार्य करने के साथ-साथ हिंदू जागरण के कार्यक्रमों में सहभागिता निभाते हैं। इनकी बहन गीता शर्मा श्रेष्‍ठ कलाकार और समाजसेविका हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!