शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम रेहरगुआ में बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया जिससे बाइक चालक सड़क पर जा रहे राहगीर से जा टकराया। घटना में बाइक सवार व राहगीर दोनों ही घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है
जानकारी के अनुसार बाइक सवार इंद्रसिंह पुत्र जनवेद 22 वर्ष निवासी छराई थाना करैरा बाइक से मगरोनी जा रहा था तभी रेहरगुआ गांव पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह राहगीर चेनूराम पुत्र हरू राम 38 वर्ष से जा टकराई। घटना में दोनों ही घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उनका उपचार चल रहा हैं।






Be First to Comment