, ,

भाजपा वार्ड क्रमांक 6 से विजय प्रत्याशी राधा अंकित चौहान ने ली कांग्रेस की सदस्यता / Shivpuri News

खनियाधाना नगर परिषद अध्यक्ष की कशमाकश


अब भाजापा के पास 7 प्रत्याशी एवं कांग्रेस के पास 8 प्रत्याशी निर्दलीय को मिला कर नगर परिषद खनियाधाना अध्यक्ष का चुनाव कोंग्रेस के पक्ष में

शिवपुरी. खबर खनियाधाना से आ रही है जहां खनियाधाना नगर परिषद के 15 वार्डो पर 6 जुलाई को हुए नगर परिषद के चुनाव के बाद 17 जुलाई को प्रणाम आने के बाद भाजपा से 8 प्रत्याशी विजई हुए थे वहीं कांग्रेस से 6 प्रत्याशी विजय हुए थे वही एक निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई थी जीत के बाद से ही अध्यक्ष की कशमकश जारी थी वही आज अध्यक्ष पद की कशमकश के दौरान भाजपा से डॉ ऋतु अजीत चौधरी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है पर आज अध्यक्ष की कशमकश देखते हुए वार्ड क्रमांक 6 से विजई भाजपा प्रत्याशी राधा अंकित चौहान ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की एवं निर्दलीय प्रत्याशी मनीराम अहिरवार ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है दोनों प्रत्याशियों के कांग्रेस में जाने के बाद अब कांग्रेस के पास 8 प्रत्याशी और भाजपा के पास 7 प्रत्याशी अपना अपना नामांकन दाखिल करने के लिए नगर परिषद पहुंचे हैं इससे यह स्पष्ट होता है कि अब खनियाधाना नगर परिषद में कांग्रेस का पलड़ा भारी रहेगा और कांग्रेस से प्रत्याशी को अध्यक्ष बनना तय हो गया है अब वोटिंग के बाद रिजल्ट आना शेष रह गया है.