Press "Enter" to skip to content

क्रय शाखा प्रभारी का चेंबर सील, भोपाल का‎ जांच दल दस्तावेजों की फोटो कॉपी ले गया‎ / Shivpuri News

शिवपुरी‎ भोपाल स्तरीय जांच दल ने सोमवार‎ को क्रय शाखा प्रभारी का चेंबर सील‎ कर दिया था। जांच दल ने बुधवार‎ को आकर सील तोड़कर पंचनामा‎ बनाया और फिर हजारों दस्तावेजों की‎ फोटो कॉपी कराई। देर शाम जांच दल‎ भोपाल रवाना हो गया है।‎ शिवपुरी में पहले सीएमएचओ रह‎ चुके डॉ एमएस सागर के नेतृत्व में‎ जांच दल द्वारा सीएमएचओ ऑफिस‎ शिवपुरी में हुई खरीदी की डॉ सागर‎ बतौर संचालनालय में संयुक्त‎ संचालक के रूप में पदस्थ हैं। जिन‎ लोगों की वजह से सीएमएचओ की‎ पोस्ट से डॉ सागर को हटाया था, अब‎ वही भोपाल स्तर से जांच दल में‎ शामिल हैं। सीएमएचओ ऑफिस में‎ क्रय संबंधी जिम्मेदारी नेत्र सहायक‎ नवल सिंह चौहान संभाल रहे थे।‎ लेकिन जांच दल द्वारा चेंबर सील‎ करने के बाद नवल सिंह नदारद बताए‎ जा रहे हैं। डॉ सागर से जांच के बारे‎ में पूछा तो कुछ भी बताने से परहेज‎ करते रहे। उन्होंने टीम में भोपाल से‎ आए रीतेश कुमार वर्मा बात करने को‎ कहा। लेकिन वर्मा द्वारा कॉल रिसीव‎ नहीं किया। वहीं सीएमएचओ डॉ.‎ पवन जैन मामले ने भी ज्यादा कुछ‎ कहने से इनकार कर दिया। कुल‎ मिलाकर सीएमएचओ ऑफिस की‎ क्रय शाखा में धांधली की बात‎ निकलकर सामने आ रही है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!