Press "Enter" to skip to content

रन्‍नौद में राजकुमारी, बदरवास में प्रयागबाई, करैरा में शारदा बनी निर्विरोध निकाय अध्‍यक्ष / Shivpuri News

रन्नौद| वार्ड 4 की पार्षद राजकुमारी जमुना प्रसाद‎ ‎ कुशवाह को बुधवार को‎ ‎ निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया‎ ‎ है। राजकुमारी रन्नौद की पहली‎ ‎ अध्यक्ष बन गईं हैं। वहीं उपाध्यक्ष‎ ‎ पद के लिए दाे दावेदार होने पर‎ ‎ वोटिंग कराई। भाजपा के‎ निर्विरोध पार्षद गोलू अमित बोहरे को 11 और कांग्रेस‎ छोड़ भाजपा में आईं भावना राजेश केवट को सिर्फ 4‎ वोेट ही मिले। अमित बोहरे चुनाव जीत गए। बताया‎ जा रहा है कि विधायक भावना केवट को उपाध्यक्ष‎ बनानेके भरोसे पर भाजपा में लाए ।‎

नप बदरवास : 3-3 वोट से फिर से‎ प्रयाग बाई अध्यक्ष, भूपेंद्र उपाध्यक्ष बने‎

भाजपा 10 वोट से बहुमत और 5 निर्दलीयों के‎ ‎ अलावा कांग्रेस का एक भी पार्षद‎ ‎ नहीं होते हुए भी बदरवास में‎ ‎ चुनाव की नौबत बन गई। प्रयाग‎ ‎ बाई परिहार फिर से अध्यक्ष बन‎ ‎ गईं हैं और भूपेंद्र यादव भी एक‎ ‎ बार पुन: उपाध्यक्ष बन गए हैं।‎ प्रयोग बाई को 9 वोट मिले और निर्दलीय नीलम‎ परिहार को 3 वोट से हरा दिया। इसी तरह भूपेंद्र को‎ भी 9 वोट मिले और निर्दलीय मनीता ग्वाल को 3‎ वोट से हराया। बता दें कि नीलम परिहार, भाजपा‎ पार्षद परमाल सिंह परिहार की पत्नी हैं।

नपा करैरा : शारदा निर्विरोध अध्यक्ष,‎ राजीव सिकरवार उपाध्यक्ष बने‎

करैरा में 8 पार्षदों के साथ भाजपा बहुमत में थी। 4‎ ‎ कांग्रेस और 3 निर्दलीय प्रत्याशी‎ ‎ होते हुए शारदा रामस्वरूप रावत‎ ‎ निर्विरोध अध्यक्ष बन गईं हैं।‎ ‎ जबकि राजीव सिकरवार भी‎ ‎ निर्विरोध उपाध्यक्ष बन गए हैं।‎ ‎ बता दें कि रजनी साहू पार्षद का‎ चुनाव हार गईं, एक अन्य प्रत्याशी भी चुनाव हार गईं।‎ दोनों ही अध्यक्ष पद की दावेदार हारने से शारदा रावत‎ का रास्ता साफ हो गया। बता दें कि शारदा, प्रदेश‎ भाजपा महामंत्री रणवीर सिंह रावत के भाई रामस्वरूप‎ की पत्नी हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!