Press "Enter" to skip to content

8 महीने बाद पत्नी लौटी, आते ही किया झगड़ा, बुलाया पिता-भाई को और करवा दी पति व ससुर की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम लंगूरी में एक पत्नी ने पहले अपने पति से झगड़ा किया फिर अपने पिता व भाईयों को बुला लिया और ससुर व पति की मारपीट करवा दी। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार राधेश्याम निवासी लंगूरी ने बताया कि उसकी शादी आज से 11 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी लड़ाई-झगड़ा करने लगी। कुछ समय तक तो सबकुछ ऐसा ही चलता रहा। इस दौरान उसके तीन बच्चे भी हो गए। कुछ महीने पहले हम दोनों में विवाद हुआ तो पत्नी ने अपने पिता व भाई को बुला लिया और मेरी मारपीट करवा कर मायके चली गई। अभी बीते रोज 8 महीेने बाद पत्नी लौटकर आई तो फिर से झगड़ा किया और पिता खच्चू, मां हंसमुखी, भाई दीवान, दीपक को बुला लिया जिन्होंने मेरी व पिता अमरचंद्र की लाठी व डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना थाने में दी। फिर अस्पताल में इलाज करवाने आए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!