शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बरौदी क्षेत्र में गैस एजेंसी पर काम करने वाले कर्मचारी को सांप ने डस लिया। हालांकि कर्मचारी को यह पता नहीं चल सका कि उसे सांप ने डसा या फुसकार मारी है। फिलहाल गैंस कंपनी के कर्मचारी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार अरविंद पुत्र गजनलाल पाल निवासी खोरघार शिवपुरी में ईश्वर गैस एजेंसी के गोदाम बरोदी पर काम करता है। यहां रोज की तरह वह बैठा हुआ था तभी 2 फीट लंबे सांप ने फुसकार मार दी। अरविंद को यह पता नहीं चल सका कि सांप ने उसे डसा है। अरविंद को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।







Be First to Comment