, ,

सहकारी बैंक पिछोर में रुपये ना मिलने से लोगों ने किया रोड पर चक्का जाम / Shivpuri News

शिवपुरी: पिछोर में जिला सहकारी बैंक के सामने मेन रोड पर किसानों ने किया चक्का जाम बैंक में जमा हुआ किसानों का पैसा किसानों को नहीं दिया जा रहा है इसको लेकर नाराज किसानों ने आज जिला सहकारी बैंक के सामने मेन रोड पर चक्का जाम कर दिया चक्का जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने किसानों को मनाने की कोशिश की लेकिन तहसीलदार की कोशिश नाकामयाब रही इस चक्का जाम में एक घायल किसान को इलाज के लिए पैसे की सख्त जरूरत है वह भी चक्का जाम में बीच रोड पर घंटों तक बैठा रहा चक्का जाम होने से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा वही बैंक मैनेजर का कहना है कि 2 दिन से हमारे पास केस नहीं होने के कारण किसी को किस नहीं दे पाए.