Press "Enter" to skip to content

साहब….! बाढ़ में तबाह हो गए मकान, मवेशी, फसल, मुआवजा अभी तक नहीं मिला / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! शिवपुरी में हुई अतिवृष्टि व बाढ़ के कारण हमारी फसल, मकान, मवेशी तबाह हो गए, लेकिन नुकसान का जायजा लेने कोई भी अधिकारी या कर्मचारी नहीं आया। वहीं हमें मुआवजा भी नहीं मिला है। यह कहना था शिवपुरी जिले के विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों का जो मंगलवार को जनसुनवाई में अपनी गुहार लगाने आए थे।

ग्राम बेडरी, महेशपुर, सिमरिया के ग्रामीणों ने बताया कि अत्यधिक बरसात होने के कारण व बाढ़ आने से एवं खेतों में अधिक पानी भरने से हमारी फसलें पूर्ण रूप से नष्ट हो गई है। इस फसल का अभी तक सर्वे नहीं किया गया है। बाढ़ से हुए नुकसान के कारण हमारे सामने खाने के भी लाले पड़ गए हैं। इसलिए जिला स्तर से टीम गठित की जाकर किसानों की फसलों का सर्वे कराएं। इसी तरह ग्राम पंचायत बड़ागांव व शहर से भी कुछ लोगों ने अपने नुकसान के बारे में आवेदन देकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!